
ग्रुप कैप्टन सचिन रमेश तेंदुलकरछूआ है आज तुमने
आसमां की उन ऊँचाइयों को
जो हुआ करते हैं सिर्फ
ओरों के लिए कुछ सपने।
तुम किया करते थे अपने शतकों से
जिस आसमां को सिर उठाकर नमन
आज लचककर इस धरा पर
उसने किया है तुम्हारा अभिनन्दन।
चूमा है उसने झुककर
आज तुम्हें इस जमीं पर
बिछ गयें हैं फूल हर कदम पर तुम्हारे
गौरवान्वित है सारा देश आज तुम्हीं पर।
तबीयत से तो हर किसी ने यारों
उछाला होगा पत्थर
मगर आसमां को झुका पाया जो
वही है अपना तेंदुलकर।
वायुसेना का ये सम्मान
तुम्हारे उस जज्बे को है सलाम
जिसने कभी हार माना नहीं
हर हल में जीतना
जिसकी है सिर्फ पहचान ।
न मिट सकेगी कभी पहचान
जिसके क़दमों में है आसमान
पूरे भारत देश की शान
तुम हो वो तेंदुलकर महान।
(भारतीय वायुसेना द्वारा सचिन को ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि
से सम्मानित किये जाने के सन्दर्भ में )
(Photo courtesy - IBN Live)
bhut sunder..........kafi acchhi panktiyan .........
ReplyDeleteबखूबी अपनी भावनाओं को शब्द दिए आपने.. सचिन को इस सम्मान के मिलने पर बधाई..
ReplyDeleteइस लिटिल मास्टर के तो हम भी फेन हैं :) उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई.
ReplyDeleteबहुत सुन्दर भाव अभिव्यक्ति है.
very good friend
ReplyDeleteभाई, सचिन को सम्मान के उपलक्ष में लिखी कविता पर बधाई में हमें भी शामिल करो................ बढिया.
ReplyDeleteआरती जी
ReplyDeleteदीपक मशाल जी
शिखा जी
विजय जी
व दीपक बाबा जी
आप लोंगों क इस कीमती राय के लिये हार्दिक आभार
बहुत अच्छी कविता लिखी है भाई सचिन के सम्मान में... आपको और सचिन को बधाई हो....
ReplyDeleteआपभी तेंदुलकर के फैन हैं...वाह...तेंदुलकर जिंदाबाद ...
ReplyDeleteनीरज
अच्छा अंदाज़ ,भावनाएं बखूबी शब्दों में पिरोई हैं बहुत सुन्दर भाव अभिव्यक्ति है.
ReplyDeleteबहुत अच्छी कविता। समसामयिक प्रस्तुति।
ReplyDeleteहिन्दी का प्रचार राष्ट्रीयता का प्रचार है।
हिंदी और अर्थव्यवस्था
, राजभाषा हिन्दी पर, पधारें
great!
ReplyDeleteupendraji...bahut khoobsurati se apne sachin ji ki safalataon ko abhivyakt kiya hai...congraulations
ReplyDelete