महात्मा गाँधी और राजीव गाँधी ने पंचायती राज व्यवस्था के जो सपने देखे थे क्या वो आज के परिपेक्ष्य मे सफल हो रहे है ? अभी हाल मे ही हुए उत्तर प्रदेश मे पंचायती राज चुनाव को देखकर तो हाँ बिलकुल नहीं कहा जा सकता. इतने छोटे स्तर के चुनाव मे भी प्रत्याशी मानो रुपये- पैसों की बारिश कर रहा हो. चुनाव के पहले वाली रात प्रत्याशी के एजेंट गावों मे घूमकर पाँच- पाँच सौ के नोट तथा साड़ी खुलेआम बाँट रहे थे. दारू के पौवे छलक रहे थे और मुर्गे की दावत उड़ाई जा रही थी.
आज मतदाता की तुलना एक मुर्गे से की जाय तो बुरा नहीं होगा. जब चाहो खरीद लो जब चाहो बेंच दो. चाहो तो पकाकर खा जाओ या किसी को परोस दो. चाहे खुद टांग तोड़ दो या किसी की तुड़वा दो .बस सब कमाल पैसे का है. जिसकी अंटी मे पैसा जितना उसके हिस्से में उतने ही मुर्गे .
गाँवो मे अशिक्षा , बेरोजगारी, गरीबी जैसी कई समस्याए है. मुफ्त मे अगर इस गरीब तबके को दारू, साड़ी और कुछ नोटों का जुगाड़ हो जाय तो ये इन्हें क्या कष्ट है. इन्ही मजबूरियों का फायदा ये प्रत्याशी उठा लेते है. तो ऐसे मे इन चुनाओं का क्या महत्व रह जाता है. इस तरह पंचायती राज बस एक मजाक बन गया है. कुछ सालों पहले तक पंचायत चुनाव मे इतने हंगामे नहीं हुआ करते थे. जबसे ग्राम पंचायतो मे पैसे आना शुरू हुए और इसमें पैसों की बन्दर बाँट होने लगी तबसे ये चुनाव काफी अहम होने लगे. अब ये चुनाव तो हिंसक भी होने लगे है.
अब लाखो रुपये खर्च करके जो व्यक्ति ग्राम प्रधान बन रहा है वो क्या जब रुपये हाथ मे आयेगे तो ग्राम का विकास करेगा या फिर अपने खर्च हुए रुपये को वसूलेगा और फिर इसके बाद अगले चुनाव के लिए जुगाड़ करेगा. ये सब देख सुन कर मन बहुत द्रवित हो जाता है. जब नीचे स्तर पर इतने बड़े घोटाले है तो देश किस तरह से प्रगति कर पायेगा. कब हम जागृत होंगे अपने कर्तव्यों के प्रति ?
इन चुनाओं मे बड़े पैमाने पर हिंसा भी हुई. चुनाव बाद भी हिंसाओं का दौर रुक नहीं रहा. अभी एक खबर बहराइच से आयी है जहाँ एक हारे हुए प्रत्याशी ने अपने ही एक अन्य हारे हुए प्रत्याशी के हाथ सिर्फ इस लिए काट डाले की अगर वो उनकी बात मान कर अपना नाम वापस ले लेता तो वह जीत जाता. क्या ये संवेदनहीनता की हद नहीं है.
आज ही खबर मिली की हमारे भी एक खासम खाश ग्राम प्रधान बन चुके है. उन्हें बधाई देने के बाद कुछ सोंचने बैठे तो अनायास ही ये कुछ पंक्तिया मन मे आ गयी.-----
1.
दारू के पौवे का शोर जहाँ
मुर्गे की टांगो का जोर जहाँ
हरी -हरी नोटों पर बिकते वोट जहाँ
और इमानदार बन जाता कमजोर जहाँ
जहाँ होती रुपये - पैसो की बारिश
और होता हर कोई मालामाल
देखा नहीं जाता
लोकतंत्र तेरा अब ये हाल.
2 .
गाँधी तेरे लोकतंत्र मे
कैसा ये अजब तमाशा है
हर पाँच साल बाद
बजने वाला ये कैसा बाजा है
तुम्हारे लिए तो ये प्रजा का तंत्र था
इनके लिए ये
रेवड़ी और बताशा है.
खुल्लम खुल्ला बंदर बाट मची है
ये समाजवाद की परिभाषा है.
3.
अब पाँच साल तक नंगे रह लेना
फिर आकर ये साड़ी बाँटेगे
छलकेगें दारू के जाम
तब तक प्यासे रह लेना
नोटों की अगली बारिश तक
बस कंकड़ - पत्थर गिनते रहना
फिर आकर ये करेंगे सौदा
तब तक मर- मर कर जीते रहना
/ अन्य
अब तक कितने
Tuesday, November 2, 2010
Wednesday, October 27, 2010
सार्थक जीवन
एक ही डाली से तीन फूल तोड़े गये . पहला सुहागरात की सेज पर सजाया गया, दूसरा भगवान के मंदिर मे चढ़ाया गया तथा तीसरा एक शहीद की अर्थी पर सजाया गया .
पहले और दूसरे फूल बहुत खुश थे और तीसरे फूल की किस्मत पर हंस रहे थे. पहले ने कटाक्ष करते हुए कहा , " मुझे दो आत्माओ के मिलन का साक्षी होने का सौभाग्य मिला है और मेरा जीवन धन्य हो गया तथा वहीं तुम एक लाश के ऊपर ... छि ..छि ... ऐसी जलालत किसी और को न मिले.
दूसरे फूल ने भी तीसरे पर कटाक्ष करते हुए कहा " मुझे तो भगवान के माथे को चूमने का सौभाग्य मिला है. मै तो सीधा स्वर्ग का अधिकारी हूँ.
तीसरा वाला फूल शहीद की अर्थी के साथ - साथ जल गया शहीद को स्वर्ग मे स्थान दिया जा रहा था. शहीद ने स्वर्ग देवता से प्रार्थना की , " देव इस फूल ने आखिरी वक्त तक मेरा साथ दिया और मेरे साथ इसने भी अपनी शहादत दी है अतः यह भी स्वर्ग का अधिकारी होना चाहिए . "
पहला फूल अगली सुबह मसल- कुचल जाने के बाद घर के पीछे एक नाली मे पड़ा आंसू बहा रहा था , दूसरा फूल सुबह के साथ - साथ झाड़ू से बटोर कर कूड़ेदान मे डाला जा चुका था और तीसरा फूल अपनी शहादत के साथ स्वर्ग मे स्थान पा चुका था.
Tuesday, October 12, 2010
क्यों तुम जिंदा हो रावण
(चित्र गूगल साभार )

सदियों से तुम्हें हम
हर साल जलाते आये हैं
फिर भी क्यों तुम
जिंदा हो रावण
अभी भी हमारे बीच में
कभी आतंकवाद
कभी अलगाववाद
कभी नक्सलवाद
कभी महंगाई
कभी भ्रष्टाचार
तो कभी किसी अन्य रूप में ।
आखिर बताओ तो सही हमें
उस अमृत का असल ठिकाना
बार बार मरने के बाद भी
जिससे तुम जिंदा होकर
फिर वापस आ जाते हो
हमारे बीच
क्योंकि इस बार हम तुम्हें
लौट कर वापस
नहीं आने देना चाहते।
रावण बोला-
'' तो इस साल पहले
अपने अंदर बैठे हुए
रावण को जलाओ
फिर राम बनकर
मुझे जला देना ।''

सदियों से तुम्हें हम
हर साल जलाते आये हैं
फिर भी क्यों तुम
जिंदा हो रावण
अभी भी हमारे बीच में
कभी आतंकवाद
कभी अलगाववाद
कभी नक्सलवाद
कभी महंगाई
कभी भ्रष्टाचार
तो कभी किसी अन्य रूप में ।
आखिर बताओ तो सही हमें
उस अमृत का असल ठिकाना
बार बार मरने के बाद भी
जिससे तुम जिंदा होकर
फिर वापस आ जाते हो
हमारे बीच
क्योंकि इस बार हम तुम्हें
लौट कर वापस
नहीं आने देना चाहते।
रावण बोला-
'' तो इस साल पहले
अपने अंदर बैठे हुए
रावण को जलाओ
फिर राम बनकर
मुझे जला देना ।''
Saturday, October 9, 2010
साकी के नाम
एक
एक साकी ही तो था मेरा अपना कहलाने वाला
अब वह भी शराब मे पानी मिलाने लगा है
गम जो हम भुला लेते थे कभी पीकर शराब
अब वो फिर से मुझे सताने लगा है । ।
दो
जिंदगी हुई कुछ इस तरह से बसर साकी
हम पीते गए तुम पिलाते गए
खूब छककर पिया खूब जमकर पिया
मगर गए तो फिर भी प्यासे गए। ।
.
एक साकी ही तो था मेरा अपना कहलाने वाला
अब वह भी शराब मे पानी मिलाने लगा है
गम जो हम भुला लेते थे कभी पीकर शराब
अब वो फिर से मुझे सताने लगा है । ।
दो
जिंदगी हुई कुछ इस तरह से बसर साकी
हम पीते गए तुम पिलाते गए
खूब छककर पिया खूब जमकर पिया
मगर गए तो फिर भी प्यासे गए। ।
.
Friday, October 1, 2010
अयोध्या की सुबह
( चित्र गूगल साभार ) मत प्यार करो इतना मुझसे
कि संगीनों के सायों मे
हो मेरा जीवन
मुझे निकालने दो
अब अपनी गलियों मे
देखूं कैसे लोग है मेरे
कितना बदला उनका जीवन
कुछ ऐसे पल
अब रहने दो
जो जी सकूं
मैं अपनों के बीच
ले सकें सुकून कि साँस
जिसमे अपने लोग यहाँ
मत रोको अब सूरज की
इन आती किरणों को
फ़ैल जाने दो इन्हें
मेरे अंग- अंग मे
मेरे कोने -कोने मे
ताकी , उन्मुक्त होकर
एहसास कर सकूं मै आज
अपने अस्तित्व को
अपनों के बीच ॥
Sunday, September 26, 2010
पहला साक्षात्कार ( लघु कथा )
( चित्र गूगल साभार )
अबोध शिशु की आँखों मे स्वप्निल संसार जन्म लेने लगा था. मुख मे दन्त क्या निकले की मानो पर निकल आये हों. वह उड़ना चाहता था, दुनिया देखना था. बच्चा अंजान था , उसकी इस कोशिश ने पहली बार शरारत की. उसने चपलता के साथ अपने दन्त माँ के स्तन मे गड़ा दिए.
माँ को पहले ही आशंका थी की स्तनपान से स्तन का आकर ख़राब हो सकता है. अब यह आशंका प्रबल हो गयी. माँ ने बच्चे के स्तनपान की आदत को छुड़ाने के लिए स्तन पर हरी मिर्च का टुकड़ा रगड़ दिया.
बच्चे ने जैसे ही स्तनपान करना चाहा वैसे ही उसका मन छनछना गया. मुख पूरी तरह से कसैला हो उठा. अबोध शिशु का पहली बार इस दुनिया की कडुआहट से साक्षात्कार हुआ.
.
अबोध शिशु की आँखों मे स्वप्निल संसार जन्म लेने लगा था. मुख मे दन्त क्या निकले की मानो पर निकल आये हों. वह उड़ना चाहता था, दुनिया देखना था. बच्चा अंजान था , उसकी इस कोशिश ने पहली बार शरारत की. उसने चपलता के साथ अपने दन्त माँ के स्तन मे गड़ा दिए.
माँ को पहले ही आशंका थी की स्तनपान से स्तन का आकर ख़राब हो सकता है. अब यह आशंका प्रबल हो गयी. माँ ने बच्चे के स्तनपान की आदत को छुड़ाने के लिए स्तन पर हरी मिर्च का टुकड़ा रगड़ दिया.
बच्चे ने जैसे ही स्तनपान करना चाहा वैसे ही उसका मन छनछना गया. मुख पूरी तरह से कसैला हो उठा. अबोध शिशु का पहली बार इस दुनिया की कडुआहट से साक्षात्कार हुआ.
.
Friday, September 17, 2010
आपत्ति
दहेज के लिए
बहू की हत्या के अभियोग में
नेता जी की पेशी हुई
जज के सामनें
वे मुस्कराये एवं
भाषण के अन्दाज में
सफाई देते हुए बोले--
"जब सारा देश
नाच सकता है
हमारी उगलियों पर
तब हमारी बहू को ही
भला क्या आपत्ति थी ।।'
( प्रकाशित 7 नव. 2004 स्वतंत्र वार्ता में)
बहू की हत्या के अभियोग में
नेता जी की पेशी हुई
जज के सामनें
वे मुस्कराये एवं
भाषण के अन्दाज में
सफाई देते हुए बोले--
"जब सारा देश
नाच सकता है
हमारी उगलियों पर
तब हमारी बहू को ही
भला क्या आपत्ति थी ।।'
( प्रकाशित 7 नव. 2004 स्वतंत्र वार्ता में)
Tuesday, September 14, 2010
हिन्दी - दिवस
हिंदी- दिवस के
शुभ अवसर पर
हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए
हुआ था एक सभा का आयोजन
अतिथि महोदय पधारे थे
मंच पर धीरे धीरे
मुस्कराते हुए
फूल मालाओं के बीच
भाषण की शुरुआत की थी
उन्होंने अपने की छोटे से
परिचय के साथ -
" डिअर ब्रदर्स एंड सिस्टर्स
प्यारे से मेरे फ्रैन्डस मुझे
जे. के. साहब के नामे से पुकारते है
मैं तो कोई ज्यादा
पढ़ - लिख नहीं पाया था
पर, मेरा बेटा कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी से
पी. एच. डी. कर रहा है.....।"
शुभ अवसर पर
हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए
हुआ था एक सभा का आयोजन
अतिथि महोदय पधारे थे
मंच पर धीरे धीरे
मुस्कराते हुए
फूल मालाओं के बीच
भाषण की शुरुआत की थी
उन्होंने अपने की छोटे से
परिचय के साथ -
" डिअर ब्रदर्स एंड सिस्टर्स
प्यारे से मेरे फ्रैन्डस मुझे
जे. के. साहब के नामे से पुकारते है
मैं तो कोई ज्यादा
पढ़ - लिख नहीं पाया था
पर, मेरा बेटा कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी से
पी. एच. डी. कर रहा है.....।"
Saturday, September 11, 2010
अपनी शादी मे लिखी एक कविता

एक कवि की शादी और कविता नहीं । तो सबके बहुत कहने पर मैंने अपनी शादी के लिए जो १८ जून १९९९ को थी, ये कविता उस समय लिखी थी जो सब घरातियों और बारातियों को उपहार स्वरुप एक कार्ड पर छपवाकर दी गई। आज ११ साल बाद पुराने कागजों के बीच ये कार्ड मुझसे फिर उलझ गया और मेरे दिमाग में ये फितूर समां गया की इसे ब्लॉग पर डाल दूं । तो आप लोग गुस्ताखी माफ़ करियेगा और इसलिए भी की कविता और वो भी अपने ऊपर और अपनी ही शादी पर थोड़ा मुश्किल है ना ....................
है आज भला क्या बात नई क्यों हँसते चाँद सितारे है
क्यों रंग है फूलों पर छाया क्यों करते आज इशारे है
क्यों आज हवा भी नाच रही क्यों महक महक कर चलती है
क्या इसने कुछ पी रखी है जो बहक बहक कर चलती है॥
उपेन्द्र के शोभित मस्तक पर सेहरा कुछ ऐसा दमका है
जैसे बदल के घूँघट से कोई चाँद ख़ुशी का चमका है
सेहरे ने इसके मुखड़े को कुछ नूर में ऐसा घेरा है
फिर बिन्दू ने अपना सेहरे की तरफ मुंह फेरा है।।
सेहरे के अंदर गुंथे हुए कुछ फर्ज भी है अरमान भी है
सेहरे के महकते फूलों में इन दोनों के लिए वरदान भी है
इक गृहस्थ जीवन का राजा है एक गृहस्थ जीवन की रानी है
दोनों को आपस में मिलकर एक प्रेम की ज्योति जलानी है ॥
पिता सदाफल चाचा रामप्यारे ,रामदुलारे ऐसे आते हैं
रामश्रृंगार और रामाश्रय अपना शुभ स्नेह लुटाते है
राजेंद्र महेंद्र विकाश देवेन्द्र सोनू ज्ञानू बिट्टू छोटू फूले नहीं समाते है
भाई के सिर पर सेहरा देखकर खुशियाँ खूब मानते है ॥
इस परम सुहानी बेला में शुचि- शुभ्र ह्र्दय मिल रहें है आज
भव-सागर नैया खेने को दो प्राणी उत्तर रहें है आज
सब लोग भी उनको आशीष दे रहे है मनमानी
उन्नति पथ पर ये चले सदा और कीर्ति बड़े आसमानी॥
Saturday, September 4, 2010
ग्रुप कैप्टन सचिन रमेश तेंदुलकर

ग्रुप कैप्टन सचिन रमेश तेंदुलकरछूआ है आज तुमने
आसमां की उन ऊँचाइयों को
जो हुआ करते हैं सिर्फ
ओरों के लिए कुछ सपने।
तुम किया करते थे अपने शतकों से
जिस आसमां को सिर उठाकर नमन
आज लचककर इस धरा पर
उसने किया है तुम्हारा अभिनन्दन।
चूमा है उसने झुककर
आज तुम्हें इस जमीं पर
बिछ गयें हैं फूल हर कदम पर तुम्हारे
गौरवान्वित है सारा देश आज तुम्हीं पर।
तबीयत से तो हर किसी ने यारों
उछाला होगा पत्थर
मगर आसमां को झुका पाया जो
वही है अपना तेंदुलकर।
वायुसेना का ये सम्मान
तुम्हारे उस जज्बे को है सलाम
जिसने कभी हार माना नहीं
हर हल में जीतना
जिसकी है सिर्फ पहचान ।
न मिट सकेगी कभी पहचान
जिसके क़दमों में है आसमान
पूरे भारत देश की शान
तुम हो वो तेंदुलकर महान।
(भारतीय वायुसेना द्वारा सचिन को ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि
से सम्मानित किये जाने के सन्दर्भ में )
(Photo courtesy - IBN Live)
Subscribe to:
Posts (Atom)
